Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में दूध लेने पहुंचे व्यक्ति की दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी, पूरी वारदात कैमरे में हुई कैद

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:23 PM (IST)

    मोगा के मंडी रामगंज में दूध लेने पहुंचे एक व्यक्ति के गले से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में ...और पढ़ें

    व्यक्ति की चेन झपटते हुए झपटमार।

    व्यक्ति की चेन झपटते हुए झपटमार।

    HighLights

    1. मोगा में दूध खरीदते व्यक्ति की चेन झपटी गई।

    2. मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

    3. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हुई।

    राज कुमार राजू, मोगा। मोगा शहर के मंडी रामगंज क्षेत्र में दूध लेने पहुंचे एक व्यक्ति के गले से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाया। घटना के दौरान वह सड़क पर गिर गया, जबकि आरोपित कुछ ही सेकंड में वहां से निकल गए। राहत की बात यह रही कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    जानकारी के अनुसार गिल रोड स्थित सत्य स्ट्रीट निवासी जितेंद्र पाल सिंह बुधवार को अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर मंडी रामगंज क्षेत्र में स्थित एक डेयरी पर दूध लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह डेयरी के बाहर खड़े होकर दूध ले रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया।

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर में जमीनी विवाद से परेशान व्यक्ति पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा, पुलिस की समझदारी से टला हादसा

    मोटरसाइकिल पर आए थे झपटमार

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने अचानक जितेंद्र पाल सिंह के गले में पहनी करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली। चेन खींचे जाने के कारण जितेंद्र पाल सिंह संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। हालांकि उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बदमाश तेज रफ्तार से मौके से फरार हो चुके थे।

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पीड़ित की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अभिभावकों को राहत, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला; अब 5 फीसदी ही बढ़ा पाएंगे

    पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लिया

    उधर, पुलिस के लिए जांच में सबसे अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज को माना जा रहा है। घटना के दौरान आसपास लगे कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है।

    थाना सिटी साउथ के प्रभारी उपनिरीक्षक गुरपाल सिंह ने बताया कि डेयरी के बाहर आए एक व्यक्ति के साथ चेन झपटमारी की घटना सामने आई है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में दुर्ग्याणा तीर्थ की परिक्रमा में बनी रील पर विवाद, संत ने बेअदबी बताया; कमेटी बोली- परिवार ने मांगी माफी