मोगा में साढ़े 3 करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार; कार जब्त, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
मोगा पुलिस ने पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त की गई। पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ, पुलिस अब पूरे गिर ...और पढ़ें

पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपित।
संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 3.50 करोड़ आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपितों के कब्जे से एक सफेद रंग की कार भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग नशा सप्लाई के लिए किया जा रहा था।
थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक अनवर अली ने बताया कि 26 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उस समय जांच एजेंसी की टीम गांव बुट्टर कलां में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक कार में सवार होकर बधनी कलां नहर के पास नशा सप्लाई करने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपितों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर बने डिब्बे से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पंजाब रोडवेज की वर्कशाॅप को कुर्क करने का आदेश, Court का फैसला न मानना पड़ा भारी
मोगा में हेरोइन करनी थी हैंडओवर
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदू, जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और एक अन्य बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने खुलासा किया कि वे यह हेरोइन मोगा निवासी हीरा सिंह को देने वाले थे।
खबरें और भी
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए हीरा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह कुल चार आरोपितों को मामले में काबू किया गया है।
यह भी पढ़ें- धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम बिल पर SGPC की बैठक; जानकारी न देने पर सरकार पर उठाया सवाल
नशा तस्करी के नेटवर्क को झटका
पुलिस ने चारों के खिलाफ नशा निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा, ताकि उनके नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य साथियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के गिरोह को बड़ा झटका लगा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जानी थी।