Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर में शाम को घर से निकला बच्चा, सुबह झाड़ियों में मिला शव; परिवार ने मोबाइल लूट कर हत्या का लगाया आरोप

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    गिद्दड़बाहा के गांव मल्लन में रविवार से लापता 13 वर्षीय जसप्रीत सिंह का शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला। परिवार ने मोबाइल छीनकर हत्या का आरोप लगाया है ...और पढ़ें

    बच्चे का शव मिलने के बाद शोकग्रस्त परिवार।

    बच्चे का शव मिलने के बाद शोकग्रस्त परिवार।

    HighLights

    1. 13 वर्षीय जसप्रीत सिंह का शव झाड़ियों में मिला।

    2. परिवार ने मोबाइल छीनकर हत्या का आरोप लगाया।

    3. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, जागरण दोदा (मुक्तसर)। श्री मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा क्षेत्र के गांव मल्लन में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रविवार शाम से लापता जसप्रीत सिंह का शव सोमवार सुबह सोथा नहर की पटरी के पास झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    परिजनों के अनुसार जसप्रीत सिंह विशेष जरूरतों वाला बच्चा था। परिवार ने हाल ही में उसे नया मोबाइल फोन दिलाया था। आरोप है कि उसी मोबाइल के कारण यह दर्दनाक घटना हुई। परिवार का कहना है कि एक अन्य नाबालिग लड़का उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

    परिवार ने बताया कि रविवार शाम जब जसप्रीत घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की मदद से देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- PM के पंजाब दौरे से पहले लुधियाना के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; खाली कराया परिसर

    पटरियों के पास झाड़ियों में मिला शव

    सोमवार सुबह गांव के लोगों ने नहर की पटरी के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा तो शव की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई। जसप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। बेटे का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना देने लगे।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलते ही कोटभाई थाना प्रभारी दीपिका कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, श्री मुक्तसर साहिब भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- हत्याकांड के 3 साल बाद भी नहीं मिली इंसाफ, लुधियाना में निहंगों ने घेरा डीसी ऑफिस, सड़क जाम किया

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी जांच

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

    फिलहाल पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच करने की बात कही है। वहीं, गांव के लोगों ने मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- मालेरकोटला सफाईकर्मी हत्याकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, 2 आरोपी गिरफ्तार; शव उठाने को राजी हुआ परिवार