Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1500 किलोमीटर की कठिन राइड पूरी की; नवीन बने पांच दिवसीय एसआर के पहले भारतीय

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 05:36 PM (IST)

    मलोट के पंजाबी अध्यापक नवीन दिऊड़ा ने पांच दिनों में 1500 किलोमीटर की कठिन साइक्लिंग राइड पूरी कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ऑडैक्स इंडिया रेंडोनिय ...और पढ़ें

    अवार्ड के साथ नवीन दिऊड़ा।

    अवार्ड के साथ नवीन दिऊड़ा।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट के सरकारी हाई स्कूल गांव बादियां में पंजाबी अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे नवीन दिऊड़ा ने साइक्लिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर शहर और शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑडैक्स इंडिया रेंडोनियर्स के अंतर्गत आयोजित एसआर सीरीज में पांच दिनों में 1500 किलोमीटर की कठिन साइकिल राइड पूरी कर खिताब अपने नाम किया।

    यह प्रतियोगिता हिसार रेंडोनेयर्स क्लब द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों जैसे हैदराबाद और हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के अनुभवी साइक्लिस्टों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 13 से 17 फरवरी तक चली। निर्धारित समय सीमा में चार चरणों—600 किलोमीटर, 300 किलोमीटर, 400 किलोमीटर और 200 किलोमीटर—की राइड पूरी करनी थी। कुल मिलाकर यह दूरी 1500 किलोमीटर बनती है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल बॉर्डर पर एंट्री टोल टैक्स में बढ़ोतरी; टोल टैक्स वृद्धि के विरोध में पंजाब के नंगल में प्रदर्शन

    सीरीज पूरी करने वाले पहले भारतीय

    बताया जा रहा है कि इस सीरीज को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले नवीन दिऊड़ा अकेले प्रतिभागी रहे। इसी के साथ वे वर्ष 2026 की पहली पांच दिवसीय एसआर सीरीज पूरी करने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं। हालांकि कुछ प्रतिभागियों ने रूट की कठिनाई और समय निर्धारण को लेकर आपत्ति भी जताई, जिस पर आयोजकों ने सभी नियमों के पारदर्शी पालन की बात कही है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में साढ़े 12 हजार पदों पर जल्द नई भर्तियां, युवाओं को विदेश में भी मिलेगा रोजगार; पंजाब में बोले CM नायब सैनी

    उपलब्धिक पिता को समर्पित की

    नवीन दिऊड़ा ने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता बोध राज दिऊड़ा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी व्यायाम है और युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नवीन 1000 किलोमीटर, 1200 किलोमीटर और छह दिवसीय एसआर सीरीज सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न अध्यापकों, समाजसेवी संगठनों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी है। मलोट में उनकी इस सफलता को लेकर गर्व का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनाव से पहले स्कूल अपग्रेड की सिफारिशों की बाढ़, नियमों में छूट को लेकर सरकार असमंजस में