हिमाचल बॉर्डर पर एंट्री टोल टैक्स में बढ़ोतरी; टोल टैक्स वृद्धि के विरोध में पंजाब के नंगल में प्रदर्शन
रूपनगर के नंगल के पास हिमाचल प्रदेश सीमा पर एंट्री टोल टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बड़े स् ...और पढ़ें

टोल बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग।
जागरण संवाददाता, रूपनगर। पंजाब के रूपनगर में नंगल के निकट हिमाचल प्रदेश की सीमा पर एंट्री टोल टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिमाचल सरकार के इस फैसले के विरोध में सोमवार को बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, प्रदर्शन का दायरा बढ़ता गया और मौके पर लोगों की संख्या लगातार बढ़ती रही।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एंट्री टोल टैक्स में अचानक की गई बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। उनका कहना है कि इस फैसले से रोजाना सीमा पार कर काम पर जाने वाले कर्मचारी, छोटे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और स्थानीय निवासी सीधे प्रभावित होंगे। कई लोगों ने इसे जनविरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह नई मार असहनीय है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में साढ़े 12 हजार पदों पर जल्द नई भर्तियां, युवाओं को विदेश में भी मिलेगा रोजगार; पंजाब में बोले CM नायब सैनी
हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि बढ़ी हुई दरों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनाव से पहले स्कूल अपग्रेड की सिफारिशों की बाढ़, नियमों में छूट को लेकर सरकार असमंजस में
टैक्स में बढ़ौतरी से महंगाई बढ़ेगी
स्थानीय व्यापारिक संगठनों और सामाजिक समूहों ने भी इस मुद्दे पर खुलकर समर्थन दिया है। उनका कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने से सामान की ढुलाई महंगी होगी, जिसका असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा।
खबरें और भी
इस पूरे घटनाक्रम ने हिमाचल सरकार के निर्णय को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर बिना जनसुनवाई के फैसला लेने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- बटाला पुलिस ने बीकेआई लिंक किया उजागर; मन्नू अगवान गैंग के गुर्गे और हत्यारोपित गिरफ्तार