Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मोदी सरकार ने रोके पंजाब के 8 हजार करोड़', केंद्र पर बरसे मान; CM ने नवांशहर को अपग्रेड म्यूजियम की भी दी सौगात

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 03:23 PM (IST)

    Punjab News पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आज नवांशहर में अपग्रेड म्यूजियम का उद्घाटन भी किया है। इस मौके पर सीएम मान ने केंद्र सरकार पर जमकर निशा ...और पढ़ें

    CM ने नवांशहर को अपग्रेड म्यूजियम की भी दी सौगात
    CM ने नवांशहर को अपग्रेड म्यूजियम की भी दी सौगात

    जागरण संवाददाता, नवांशहर। बलिदानी सरदार भगत सिंह के जद्दी गांव खटकड़लां में प्रदेश के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने अपग्रेड किए गए म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि दो वर्ष पहले आज के ही दिन हमने सरकार बनाने से पहले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीदे आजम के गांव खटकड़कलां में किया गया था। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में प्रदेश के हर कोने में गए हैं।

    प्रदेश में खुशियों का समागम शुरू: सीएम मान

    प्रदेश में खुशियों के समागम शुरू हुए हैं। गुरूओं के आशीर्वाद से विकास के काम करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बचपन में शहीद के बारे में पढ़ा करते थे। भगत सिंह 23 वर्ष के थे और 23 वर्ष के ही रहेंगे। जब भी वो नई गाड़ी लेते थे तो सबसे पहले माथा टेकने के लिए यहीं आते थे। जब 2014 में पहली बार लोक सभा के लिए चुने गए तो सबसे पहले यहीं आए थे। आजादी को 75 वर्ष से अधिक समय हो गया है पर आजादी आज भी लोगों तक नही पहुंच पाई है।

    नेताओं को ईडी और सीबीआई से डरा रही केंद्र सरकार: भगवंत मान

    प्रदेश के हर कार्यालय में शहीद भगत सिंह व बाबा साहेब अंबेडकर जी की फोटो लगाई गई है। केंद्र सरकार की ओर से ईडी व सीबीआई से डराया जा रहा है। सरदार भगत सिंह ने यह नही सोचा होगा। लोकतांत्रिक तरीके से किसी खास प्रदेश को काम नही करने दिया जा रहा है। दो वर्षों में 42 हजार नौकरियां,65 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का निवेश किया गया। जर्मनी से कंपनियां आ रही हैं, मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: रूस में फंसा पंजाब का युवक, रूसी पुलिस ने जबरदस्ती सेना में किया भर्ती; अब यूक्रेन युद्ध में उतारा

    मुख्‍यमंत्री ने बादल परिवार पर बोला हमला

    बादल परिवार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की खुद की बसें और अस्पताल हो तो वो क्यों चाहेगा की सरकार बसें व सरकारी अस्पताल बढ़िया तरीके से चले। इस क्षेत्र में मेडिकल कालेज खोला जाएगा। स्कूल आफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं। फौजी जवान जब शहीद होता है तो भोग से पहले एक करोड़ रूपये व एक सरकारी नौकरी दी जाती है। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना में 4 वर्षों में युवाओं को रिटायर किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    युवाओं के भविष्‍य से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार: मुख्‍यमंत्री मान

    युवाओं के भविष्य से केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार का 8 हजार करोड़ रूपये रोक रखा है। लड़ाई उनकी अकेले की नही है बल्कि पंजाब के इज्जत की है। लोकसभा की 13 की 13 सीटें उनको मिल गई तो पंजाब का हक लेकर आएंगे। अकाली व कांग्रेस के नेता परिवार परिवार ही करते हैं। जीएसटी में 27 प्रतिशत बढ़ौत्तरी हुई है। दिल्ली में 150 स्थानों पर वेरका के बूथ लगाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Punjab में फिर उठ रहा पानी का मुद्दा, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में लगाएंगे पक्का मोर्चा