नवांशहर में सतलुज पुल निर्माण से बंद हुआ पुराना रास्ता, यात्रियों को प्रशासन की सलाह, नए बाईपास से करें आवाजाही
सतलुज नदी पर नए पुल के निर्माण के चलते पुराना मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से पुराने रास्ते पर नहीं जाने और वैकल्पिक बाईपास ...और पढ़ें

निर्माण के कारण बंद हुआ रास्ता।
HighLights
सतलुज नदी पर नए पुल का निर्माण जारी।
पुराना हेड ब्रिज मार्ग पूरी तरह बंद किया गया।
यात्रियों को वैकल्पिक बाईपास उपयोग की सलाह।
जागरण संवाददाता, नवांशहर। नवांशहर में सतलुज नदी पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य ने क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। नेशनल हाईवे के निकट स्थित गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के पास निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। भारी मशीनों से खुदाई और निर्माण गतिविधियों के कारण पुराने हेड ब्रिज से होकर गुजरने वाला मार्ग पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग का उपयोग नहीं करने और वैकल्पिक बाईपास से सफर करने की अपील की है। निर्माण एजेंसियों की ओर से पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुराने पुल के आसपास बड़े पैमाने पर खुदाई की गई है। मौके पर रेत, मिट्टी और निर्माण सामग्री के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य अभी कुछ समय तक जारी रहेगा, इसलिए पुराने मार्ग को जल्द खोलने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में SIR पर भाजपा ने उठाए सवाल, दावा- नियमों से हटकर मांगी जा रही जानकारी; जांच की रखी मांग
दो जिलों की आवाजाही पर पड़ा असर
यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कों में गिनी जाती है। इसी मार्ग के जरिए सतलुज नदी पार कर रोपड़ की ओर से शहीद भगत सिंह नगर तक पहुंचा जाता है। दूसरी ओर यही सड़क नूरपुर बेदी की दिशा में झज्ज चौक से भी जुड़ती है। सड़क बंद होने से दोनों क्षेत्रों के बीच नियमित आवागमन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी वाहन, दोपहिया चालक और व्यावसायिक वाहन करते हैं। ऐसे में सड़क बंद होने से लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
प्रशासन ने जारी की सलाह
प्रशासन और स्थानीय सूत्रों ने लोगों से अपील की है कि वे पुराने हेड ब्रिज वाले मार्ग से जाने की कोशिश न करें। निर्माण स्थल के आसपास भारी मशीनें लगातार काम कर रही हैं और खुदाई होने के कारण वहां से गुजरना सुरक्षित नहीं है।
खबरें और भी
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निकट स्थित नए बाईपास मार्ग का उपयोग करें। इससे न केवल यात्रा सुरक्षित रहेगी, बल्कि निर्माण कार्य में भी किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- फाजिल्का नगर परिषद चुनाव का रास्ता साफ, हाई कोर्ट का आदेश, 7 दिन में बैठक बुलाई जाए
निर्माण पूरा होने के बाद मिलेगा लाभ
स्थानीय लोगों का मानना है कि नए पुल के बनने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम होगी। इससे भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और दोनों जिलों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।