पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मूवमेंट; सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चला तलाशी अभियान
पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर बुधवार सुबह पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई। सुबह करीब 8:30 बजे हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरं ...और पढ़ें

बीएसएफ व पंजाब पुलिस की तरफ से किया जा रहा सर्च।
HighLights
बमियाल बॉर्डर पर पाकिस्तान से संदिग्ध ड्रोन देखा गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।
सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई, निगरानी जारी है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बमियाल बॉर्डर एरिया में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट देखी गई। यह गतिविधि पाकिस्तान की सीमा की ओर नोट की गई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध गतिविधि सुबह करीब 8:30 बजे देखी गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सीमा के उस पार आसमान में ड्रोन जैसी हलचल नजर आई। इसके बाद तुरंत पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को सूचित किया गया।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया। सीमावर्ती गांवों और खेतों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- तरनतारन रैली में अकाली दल के बड़े वादे; सुखबीर ने पेंशन 3100 और शगुन स्कीम एक लाख करने की बात कही
सर्च में अभी सफलता नहीं मिली
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।
खबरें और भी
गौरतलब है कि पठानकोट जिला पहले भी ड्रोन गतिविधियों के चलते चर्चा में रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों को गंभीरता से लेती हैं, क्योंकि ड्रोन के जरिए हथियार या नशीले पदार्थ गिराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब ट्रेड कमीशन हुआ लॉन्च; छोटे व्यापारियों को सिंगल विंडो सहायता, जानें किन शहरों में पहले होगी शुरूआत
सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या बीएसएफ को सूचित करें।
सीमा क्षेत्र में चल रहे इस सर्च ऑपरेशन के चलते इलाके में सतर्कता का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें- NRI परिवार की शादी में आधा घंटा उड़े लाखों रुपये, डीजे संचालक से जानें कितने पैसे इकट्ठे हुए