Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में एक साथ 5 ठिकानों पर ED की दबिश, स्टोन क्रेशर कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों चल रही जांच

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 01:22 PM (IST)

    प्रवर्तन निदेशालय ने सीमांत क्षेत्र में स्टोन क्रेशर कारोबारी के चार ठिकानों और एक प्रॉपर्टी डीलर के परिसर पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने दस्ताव ...और पढ़ें

    कारोबारी के ठिकाने के बाहर खड़ी ईडी की गड़ियां।

    कारोबारी के ठिकाने के बाहर खड़ी ईडी की गड़ियां।

    HighLights

    1. पठानकोट में ईडी ने गुरुवार सुबह दी दबिश।

    2. स्टोन क्रेशर कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर निशाने पर।

    3. पांच ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। सीमांत क्षेत्र पठानकोट में वीरवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर जांच शुरू की। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई का केंद्र एक स्टोन क्रेशर कारोबारी और एक प्रॉपर्टी डीलर रहे। अधिकारियों ने सभी स्थानों पर पहुंचते ही परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने स्टोन क्रेशर कारोबारी से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इनमें गुगरां, कीड़ी और दतियाल में संचालित स्टोन क्रेशर इकाइयां शामिल हैं। इसके अलावा तारागढ़ क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के ठिकाने पर भी टीम ने दबिश दी। सभी स्थानों पर सुबह से ही अधिकारियों की मौजूदगी बनी रही और बंद कमरों में दस्तावेजों की जांच तथा पूछताछ का सिलसिला चलता रहा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी थामने के लिए एक्शन में हाईकमान, संगठन में बदलाव को लेकर वेणुगोपाल और चन्नी की आज बड़ी बैठक

    Pathankot ED Raid

    घर में दाखिल होते हुए अधिकारी।

    वित्तीय दस्तावेजों की हुई जांच

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्रवाई शुरू होते ही संबंधित परिसरों में बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुटने लगी और पूरे इलाके में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

    सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीमें कारोबार से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच कर रही हैं। हालांकि जांच के दौरान किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत नहीं की और न ही कार्रवाई से जुड़े किसी मामले की आधिकारिक पुष्टि की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिरोजपुर में सुबह 6 बजे प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंची ED, बंद दरवाजों के भीतर चल रही रेड; वजह पर सस्पेंस कायम

    रेड के कारण अभी स्पष्ट नहीं

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच का दायरा कितना व्यापक है। इसी कारण कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। अधिकारियों ने भी जांच पूरी होने तक किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक करने से परहेज किया है। फिलहाल सीमांत क्षेत्र में हुई इस एक साथ छापेमारी ने कारोबार जगत और स्थानीय लोगों के बीच व्यापक चर्चा छेड़ दी है।

    यह भी पढ़ें- जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI का बड़ा एक्शन, नितिश कौशल 'मोस्ट वांटेड' घोषित