Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में पुरानी रंजिश ने ली 30 वर्षीय युवक की जान, मोहल्ले में घेरकर तेजधार हथियारों से हमला; एक गंभीर घायल

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    पुरानी रंजिश के चलते सात-आठ लोगों ने दो युवकों को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पुरानी रंजिश के चलते पठानकोट में युवक की हत्या।

    2. तेजधार हथियारों से हमला, एक साथी गंभीर घायल।

    3. पुलिस जांच में जुटी, हमलावरों की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष का कारण बन गई। बीती रात करीब 30 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात के समय घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे सात-आठ लोगों ने दोनों को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    हमला इतना अचानक और बेरहमी से किया गया कि गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है और ट्रोमा सेंटर में उपचाराधीन है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोहाली में पिकअप और बस के बीच टक्कर, हादसे में 11 लोग घायल

    एक ही महल्ले में रहने वाले हैं हमलावर

    जानकारी के अनुसार मृतक और घायल युवक कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग भी इसी मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में बगावत? पूर्व CM चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक

    पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। पीड़ित पक्ष और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इस वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी भी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- महंगाई भत्ता बकाया मामले में उच्च न्यायालय सख्त, सभी पक्षों को तैयारी के साथ बुलाया, आज होगी अहम सुनवाई