पटियाला में आंख झपकते ही ढाई लाख लेकर भागा बच्चा, मंडी में मिनटभर में हुआ खेल; CCTV में कैद हुई वारदात
पटियाला की सब्जी मंडी में एक बच्चे ने ढाई लाख रुपये से भरा कैश बैग चंद सेकंड में चुरा लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ...और पढ़ें

सीसीटीवी में कैश लेकर भागता बच्चा।
HighLights
पटियाला सब्जी मंडी से ढाई लाख रुपये का कैश बैग चोरी।
करीब 12 वर्षीय बच्चे का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया गया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता,पटियाला। पटियाला की सब्जी मंडी में एक बार फिर बच्चों का इस्तेमाल कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में करीब 12 वर्षीय बच्चे की मदद से ढाई लाख रुपये से भरा कैश बैग चंद सेकंड में चोरी कर लिया गया। पूरी घटना वहां लगे निगरानी कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना चार वर्ष पहले शेरांवाला गेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में हुई 35 लाख रुपये के बैग चोरी की वारदात की याद दिलाती है, जिसमें भी एक बच्चे का इस्तेमाल किया गया था। इस बार भी आरोपितों ने लगभग उसी तरीके से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।