ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी स्कूटी, फतेहगढ़ साहिब में जिंदा जल गए दो लोग; जांच शुरू
फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई। स्कूटी में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्र ...और पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में ट्रक के नीचे आग का गोला बनी स्कूटी।
HighLights
फतेहगढ़ साहिब में ट्रक-स्कूटी टक्कर, दो की मौत।
हादसे के बाद स्कूटी और ट्रक में लगी आग।
पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम को भेजे।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव पीर जैन के पास तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी की टक्कर के बाद स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक व स्कूटी दोनों इसकी चपेट में आ गए।
हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक गांव पीर जैन के पास स्कूटी से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी।
इसके तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने उन्हें पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन जलकर राख हो गए।
यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, जालंधर पुलिस ने मारा छापा; तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार
मौके पर दोनों ने तोड़ा दम
हादसे में स्कूटी पर सवार गांव कोटला बजवाड़ा निवासी 42 वर्षीय मनदीप सिंह और गांव मानूपुर निवासी 25 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। मनदीप सिंह पेशे से लकड़ी का कारीगर था। हादसे का प्रभाव इतना गंभीर था कि दोनों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।
सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और मार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारु कराया। काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बेअदबी मामले में फूटा संगत का गुस्सा, मानसा में सड़क हुई जाम: प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
ट्रक चालक की भूमिका की जांच शुरू
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की भूमिका, वाहन की गति और दुर्घटना की परिस्थितियों की भी जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।