Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ एक सप्ताह में 3453 मेगावॉट बढ़ी बिजली मांग, पंजाब में भीषण गर्मी से बढ़ा पावर लोड

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:30 AM (IST)

    पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। 21 मई को मांग 14435 मेगावॉट पहुंच गई, जो पिछले वर्ष से अधिक रही। पंखे, कूलर औ ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पंजाब में बिजली की मांग 14435 मेगावॉट पहुंची।

    2. एक सप्ताह में 3400 मेगावॉट से अधिक मांग बढ़ी।

    3. गर्मी बढ़ने से बिजली खपत में लगातार इजाफा।

    दीपक मोदगिल, पटियाला। पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब बिजली की मांग पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है और बिजली विभाग पर लोड भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 21 मई को पंजाब में बिजली की मांग 14435 मेगावॉट तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में अधिक दर्ज की गई।

    इतना ही नहीं, अब इस मांग को पूरा करने के लिए भी बाहरी सोर्सेस की तरफ देखना पड़ रहा है। तकरीबन 10 हजार किलोवॉट बिजली को बाहर से मंगवाया जा रहा है, ताकि मांग पूरी की जा सके। 

    पिछले वर्ष 21 मई को प्रदेश में बिजली की मांग 14149 मेगावॉट रही थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा उससे भी ऊपर पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण लोगों ने पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ा दिया है, जिससे बिजली की खपत में लगातार इजाफा हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- सरहिंद फीडर में कूदे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला, पिता की तलाश जारी; नाराज बेटे को डूबता देख मारी थी छलांग

    inside

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    एक सप्ताह में 3400 मेगावॉट मांग बढ़ी

    बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 मई को प्रदेश में बिजली की मांग 10982 मेगावॉट थी। इसके बाद मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ मांग में लगातार उछाल आता गया। 16 मई को मांग 11051 मेगावॉट दर्ज की गई। 17 मई को यह बढ़कर 12462 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बाद 18 मई को 13712 मेगावॉट, 19 मई को 14054 मेगावॉट और 20 मई को 14335 मेगावॉट बिजली की मांग दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- एक सड़क पर तीन दावेदार, चुनाव में ‘क्रेडिट वार’; निकाय चुनावों के बीच गरमाया सरहिंद का माहौल

    अगर और बढ़ी गर्मी में डिमांड भी बढ़ेगी

    विशेषज्ञों का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह में तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली की मांग और अधिक बढ़ सकती है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

    खबरें और भी

    बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। पावर प्लांटों से पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मई के अंतिम दिनों और जून की शुरुआत में बिजली की मांग नए रिकॉर्ड बना सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', गुरुग्राम मेट्रो विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई पर HCF सख्त