सख्त सत्कार कानून के बाद सीएम मान की शुकराना यात्रा आज से शुरू, बोले- बेअदबी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब से राज्यव्यापी शुकराना यात्रा शुरू की है। यह यात्रा श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून संशोधन 2026 लागू हो ...और पढ़ें

शुकराना यात्रा के दौरान रूपनगर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह की तस्वीर देखकर संगत ने सम्मानित किया गया।
HighLights
मुख्यमंत्री मान ने श्री आनंदपुर साहिब से यात्रा शुरू की।
नए गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून के बाद यात्रा।
तीन दिवसीय यात्रा पंजाब के कई जिलों से गुजरेगी।
जागरण संवाददाता, रूपनगर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को खालसा पंथ की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब से राज्यव्यापी शुकराना यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद रहे। यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
यह यात्रा पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए “जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून संशोधन 2026” के लागू होने के बाद निकाली जा रही है। सरकार का कहना है कि इस नए कानून का उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की बेअदबी रोकना और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसी को लेकर सरकार ने इसे श्रद्धा और धन्यवाद से जुड़ी “शुकराना यात्रा” का नाम दिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाकों के पीछे किसका हाथ? NIA ने शुरू की जांच

श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होने से पहले कड़ाह प्रसाद लेते हुए सीएम भगवंत मान।
सरकार ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग बेअदबी की घटनाओं पर सख्त कानून की मांग कर रहे थे और अब सरकार ने लोगों की भावनाओं के अनुसार कदम उठाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं, पीरों और संतों की भूमि है, इसलिए यहां धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने उनसे सेवा ली है और अब कोई गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान नहीं कर पाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- खासा आर्मी कैंप हमले का 'पाकिस्तानी कनेक्शन', गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली धमाके की जिम्मेदारी; वीडियो वायरल

शुकराना यात्रा के दौरान रूपनगर में पहुंचे मुख्यमंत्री का मौजूद संगत में फूलों की बरसात के साथ स्वागत किया।
तीन दिनों तक चलेगी ये यात्रा
ये शुकराना यात्रा पंजाब में तीन दिन तक चलेगी और इस दौरान कई जिलों से होकर गुजरेगी। जानें किस दिन कहां से गुजरेगी ये यात्रा-
पहला दिन- श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर रूपनगर, बलाचौर, बंगा और फगवाड़ा पहुंचेगी।
दूसरा दिन- जालंधर, बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट और कोटकपूरा से होकर निकलेगी।
तीसरा दिन- मुख्यमंत्री का काफिला बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला, सुनाम, संगरूर, समाना और पटियाला पहुंचेगा। यात्रा का समापन श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा।
यात्रा को लेकर विभिन्न जिलों में प्रशासन और पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। रास्तों में स्वागत द्वार बनाए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंच रहे हैं। धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में भी यात्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।