रूपनगर के नूरपुर बेदी में तड़के 15 से 16 राउंड फायरिंग, बंद दुकान को बनाया निशाना
रोपड़ के नूरपुर बेदी में तड़के मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक बंद दुकान के बाहर 15 से 16 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने म ...और पढ़ें

नूरपुर बेदी में जांच में जुटी पुलिस टीम।
HighLights
नूरपुर बेदी में बंद दुकान पर 15-16 राउंड फायरिंग।
मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने की वारदात।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।
जागरण संवाददाता, रूपनगर। रूपनगर के नूरपुर बेदी में रविवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने एक दुकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब तीन बजे की है। हमलावरों ने दुकान की ओर 15 से 16 राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए।
घटना के समय दुकान बंद थी। जिसके कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गोलियों की आवाज से आसपास के निवासी घबरा गए। हालांकि वारदात रात के समय हुई, इसलिए अधिकतर लोग अपने घरों में थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई।
यह भी पढ़ें- 10.09 सेकंड का रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर के कायल हुए पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में पूछा सफलता का मंत्र

घटना के बाद एकत्रित किए गए खोल।