Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर ड्रेन में फेंका शव, दो गिरफ्तार; सबूत मिटाने की साजिश उजागर

    Updated: Sun, 31 May 2026 11:54 AM (IST)

    बठिंडा के गांव कोटफत्ता में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव ड्रेन में फेंक दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बठिंडा में 18 वर्षीय युवक की हत्या, शव ड्रेन में मिला।

    2. सबूत मिटाने के लिए शव को ड्रेन में फेंका गया।

    3. पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंड जिले के गांव कोटफत्ता में 18 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद आरोपितों ने शव को ड्रेन में फेंक दिया ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्यों को मिटाया जा सके और पुलिस को गुमराह किया जा सके। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

    पुलिस को दिए बयान में गांव कोटशमीर निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके 18 वर्षीय बेटे अमरीक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाद में सामने आया कि युवक की हत्या की गई है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव कोटफत्ता निवासी संदीप और वीरकंवर ढिल्लों ने उसके बेटे की हत्या करने के बाद शव को कोटफत्ता ड्रेन के पुल के पास फेंक दिया था। आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि वारदात के सबूत नष्ट किए जा सकें और मामला सामान्य हादसा प्रतीत हो।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में बेटे का साढ़ू बनकर बुजुर्ग से ठगे 1.45 लाख रुपये, एक फोन कॉल ने खाली कर दी जमापूंजी

    जांच के बाद मामला किया दर्ज

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जुटाए गए प्रारंभिक साक्ष्यों और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या किन परिस्थितियों में की गई और इसके पीछे क्या वजह रही। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, परेशान युवक ने की आत्महत्या; मां-बेटे समेत चार पर केस

    शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। इन साक्ष्यों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि मामले के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर और अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

    फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की हत्या और शव को ड्रेन में फेंकने की घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- फीस को लेकर कथित प्रताड़ना से टूटी 17 वर्षीय छात्रा, अमृतसर में युवती की जहर निगलने के बाद मौत