Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संगरूर में 2 हजार रुपये व मोबाइल के लिए दोस्त ने छीनी 19 वर्षीय युवक की जिंदगी, 15 दिन बाद मिला सड़ी-गली लाश

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 04:22 PM (IST)

    संगरूर के लहरागागा में 15 दिन से लापता 19 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर झाड़ियों से शव बरामद किया। ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. लहरागागा में 19 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा।

    2. मोबाइल और 2000 रुपये के लिए की गई हत्या।

    3. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

    संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)। संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में 15 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर स्थानीय जलापूर्ति केंद्र के निकट झाड़ियों से युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने मोबाइल फोन और दो हजार रुपये के लालच में युवक की हत्या कर दी थी।

    थाना सदर लहरागागा के प्रभारी निरीक्षक मनप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव रामगढ़ संधुआं निवासी हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है। उसके पिता बलकार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका पुत्र पांच जुलाई को सरकारी अस्पताल से दवा लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन भी बंद मिला, तब पुलिस को सूचना दी गई।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक पलविंदर सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान मृतक के संपर्क में रहने वाले तीन युवकों पर संदेह हुआ।

    यह भी पढ़ें- विदेश में छिपा चार हत्याओं का आरोपित गैंग्स्टर जोबन आखिर चढ़ा पंजाब पुलिस के हत्थे; तीन महीने बाद मिली सफलता

    पूछताछ के बाद स्वीकारी हत्या

    पुलिस ने खाई बस्ती निवासी लक्खन, मंगू कुमार और मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों ने कथित रूप से हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने स्थानीय जलापूर्ति केंद्र के पास झाड़ियों से हरमनदीप का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया।

    खबरें और भी

    प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपितों ने हरमनदीप के पास मौजूद मोबाइल फोन और दो हजार रुपये हथियाने की नीयत से उसकी हत्या की। वारदात के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। लगातार 15 दिन तक परिजन युवक की तलाश करते रहे, जबकि पुलिस भी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही थी।

    यह भी पढ़ें- 11 साल पुराने बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल से SIT ने की 3 घंटे पूछताछ, बोले- दबाव में नहीं झुकेंगे

    कानूनी प्रक्रिया की शुरू

    शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से आगे भी पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात की पूरी योजना कैसे बनाई गई, हत्या किस तरीके से की गई और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। साथ ही पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए संभावित साधनों और अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

    यह भी पढ़ें- मतभेदों के बीच पंजाब कांग्रेस की चुनावी बैठक, बघेल ने बुलाए समिति सदस्य; चन्नी गुट की मौजूदगी पर रहेगी नजर