Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मतभेदों के बीच पंजाब कांग्रेस की चुनावी बैठक, बघेल ने बुलाए समिति सदस्य; चन्नी गुट की मौजूदगी पर रहेगी नजर

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:47 PM (IST)

    पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और वरिष्ठ नेताओ ...और पढ़ें

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल।

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल।

    HighLights

    1. भूपेश बघेल ने दिल्ली में बुलाई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक।

    2. चन्नी गुट की बैठक में सक्रिय भागीदारी पर रहेगी नजर।

    3. कांग्रेस हाईकमान चाहता है चुनाव से पहले संगठन एकजुट हो।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। जानकारी अनुसार बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

    माना जा रहा है कि बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी। कांग्रेस हाईकमान ने एक जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि चन्नी ने शुरुआत में यह जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- पटियाला में LADC प्रणाली के विरोध में वकीलों ने तेज किया आंदोलन, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

    वड़िंग के पद से नाराज चन्नी

    चन्नी समर्थक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद पर बनाए रखने के फैसले से नाराज थे और नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे। बाद में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के स्तर पर हुई बैठकों के बाद हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद चन्नी गुट बैकफुट पर आ गया और सार्वजनिक रूप से पार्टी के फैसले को स्वीकार किया।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में काफिला रोककर घायल युवती की मदद को दौड़े चिराग पासवान, सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा; Video वायरल

    चन्नी गुट की उपस्थिति पर नजर

    ऐसे में मंगलवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। खास तौर पर यह देखा जाएगा कि चन्नी और उनके समर्थक बैठक में शामिल होकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं या नहीं। जानकारी अनुसार चुनाव समिति के सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

    खबरें और भी

    कुछ नेता इस समय दिल्ली में ही संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं । पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि आंतरिक मतभेदों को पीछे छोड़कर विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह एकजुट किया जाए।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल से आने वाले वाहनों पर अब लगेगा नया टोल! रूपनगर जिला परिषद ने पारित किया प्रस्ताव