Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: कोटा के बॉयज हॉस्टल के मेस में घुसा मगरमच्छ, जान बचाकर भागे छात्र और कर्मचारी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    कोटा के एक बॉयज हॉस्टल की मेस में शुक्रवार को लगभग चार फीट का मगरमच्छ घुस गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कोटा हॉस्टल की मेस में घुसा चार फीट का मगरमच्छ

    2. कुक और छात्रों में मची अफरातफरी, सीसीटीवी में कैद घटना

    3. वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा

    डिजिटल डेस्क, कोटा। राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को बॉयज हॉस्टल में मगरमच्छ घुस आया। हॉस्टल की मेस में खाना बना रहे कुक ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा।

    इस घटना से पूरे हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। हॉस्टल स्टाफ के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 1 बजे कोरल पार्क के पास हुई, जब लगभग चार फीट लंबा मगरमच्छ हॉस्टल के बेसमेंट में बनी मेस में घुस आया।

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    मैस में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि मगरमच्छ धीरे-धीरे सीढ़ियों से मैस में घुस आया।

    इसके बाद मेस एम् मौजूद लड़के उसे डंडे से बाहर निकालने की कोशिश करते दिखें। मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ ही पलों में पूरे हॉस्टल में अफरातफरी मच गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र मौके पर जमा हो गए। छात्रों ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे वह और भी डर गया और तेजी से मेस में भागने लगा। इससे तनाव का माहौल बन गया।

    नाले से निकलकर हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ

    खबरों के मुताबिक, हॉस्टल के पास से एक बड़ा नाला गुजरता है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ उसी नाले से निकलकर हॉस्टल तक पहुंचा।

    वन विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और बाद में उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। इस घटना के बाद छात्रों और हॉस्टल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

    यह भी पढ़ें- ट्रेनों के वीआईपी कोटे में दलालों की सेंध, मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल

    यह भी पढ़ें- कोटा में बड़ा हादसा : हाई-टेंशन पावर लाइन में खराबी से घरों में दौड़ी बिजली, एक महिला की मौत; 9 घायल