Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कोटा से हिरासत में लिया

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:07 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को राजस्थान पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है। आरोपी ने खुद को कर ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो अपलोड करने वाले एक आदमी के राजस्थान पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, वीडियो में खुद को राज सिंह बताने वाला आदमी करणी सेना का प्रवक्ता है और उसने हाल ही में लोकसभा में हुई एक घटना को लेकर भी धमकियां दी थीं।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उसने आरोप लगाया कि बीजेपी और करणी सेना के कार्यकर्ता, संसद के हाल ही में खत्म हुए बजट सेशन के पहले हिस्से के दौराव 25 कांग्रेसी सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ की कई गाली-गलौज से नाराज थे।

    'तुम्हें, तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे'

    कथित वीडियो में राज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वो सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे। उन्हेंने सीधे राहुल गांधी को धमकी देते हुए कहा, "अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, तो हम उन सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे। मेरा मानना है कि यह घटना राहुल गांधी के आदेश पर हुई है। राहुल गांधी, ध्यान से सुन लो, अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, हम तुम्हें तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे। "

    उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर 25 सांसदों को अरेस्ट नहीं किया गया तो हम उन सभी को एक-एक करके गोली मार देंगे।

    वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

    सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद, कोटा में पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोटा के एसपी तेजस्वनी गौतम ने पीटीआई के बताया कि उस आदमी को बोरखेड़ा पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है और वीडियो के सिलसिले में उससे पूछताछ की जा रही है।

    बीजेपी-करणी सेना ने किया किनारा

    कहा जा रहा कि वीडियो में आरोपी के पीछे दीवार पर पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिरला की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर लगी हुई है। बीजेपी और करणी सेना, दोनों ने ही उस व्यक्ति से किसी भी तरह के जुड़ाव से इनकार कर दिया है। बीजेपी कोटा शहर के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी कल अदालत में करवाएंगे अपना बयान दर्ज, MP-MLA कोर्ट ने लास्ट चांस देकर किया था तलब