अपरा एकादशी 2026: मेष से मीन तक, राशि अनुसार दान से चमक जाएगी किस्मत, जानें अपने लिए सबसे शुभ वस्तु
अपरा एकादशी पर अपनी किस्मत को चमकाने के लिए करें कुछ खास चीजों का दान, जो इस प्रकार हैं। ...और पढ़ें

Apara Ekadashi 2026 Daan List: अपरा एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये दान। Ai Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही साफ है, यह एकादशी अपार पुण्य फल देने वाली मानी गई है। भगवान विष्णु की भक्ति के इस पावन दिन पर व्रत और पूजा के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ खास वस्तुओं का दान किया जाए, तो ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है और सोया हुआ भाग्य जाग उठता है। आइए यहां उन चमत्कारी वस्तुओं के बारे में जानते हैं।
राशि अनुसार करें ये दान

Ai Generated Image
- मेष - इस राशि के जातकों को अपरा एकादशी पर लाल मसूर की दाल या गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आपका साहस बढ़ेगा और कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
- वृषभ - वृषभ राशि वाले श्रीहरि को खुश करने के लिए मिश्री या सफेद कपड़ों का दान करें। इससे सुख-सुविधाओं में विस्तार होता है।
- मिथुन - इस राशि के जातकों के लिए हरी मूंग की दाल या मौसमी फलों का दान करना शुभ रहेगा। इससे कारोबार में फायदा मिलता है।
- कर्क - मानसिक शांति के लिए कर्क राशि वाले चावल या चांदी का छोटा टुकड़ा दान कर सकते हैं। हालांकि एकादशी पर खुद चावल न खाएं, लेकिन दान करना अच्छा होता है।
- सिंह - सिंह राशि के लोग गेहूं या तांबे के बर्तन का दान करें। इससे मान-सम्मान और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
- कन्या - आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और किसी मंदिर में पीले रंग का अनाज भेंट करना चाहिए।
- तुला - तुला राशि के जातकों को सफेद चंदन या घी का दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
- वृश्चिक - आपको लाल फल या केसर का दान करना चाहिए, इससे शत्रु शांत होते हैं।
- धनु - इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इसलिए इन्हें हल्दी या चने की दाल का दान करना चाहिए। यह भाग्य वृद्धि के लिए अचूक उपाय है।
- मकर - मकर राशि वाले काले तिल या छतरी का दान करें। इससे शनि देव और विष्णु जी दोनों की कृपा मिलती है।
- कुंभ - कुंभ राशि के जातकों के लिए नीले कपड़े या कंबल का दान करना अच्छा होता है।
- मीन - मीन राशि वाले केले या धार्मिक पुस्तकों का दान करें। इससे आध्यात्मिक उन्नति और अपार धन की प्राप्ति होती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताएं गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।