Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आषाढ़ माह में किस दिन रखा जाएगा योगिनी और देवशयनी एकादशी व्रत? जानिए सही डेट और पारण का समय 

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 04:30 PM (IST)

    आषाढ़ माह में योगिनी और देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी, जो भगवान विष्णु को समर्पित हैं। यहां योगिनी एकादशी 10 जुलाई और देवशयनी एकादशी 25 जुलाई की सही तिथि, ...और पढ़ें

    भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी (Picture Credit- AI Generated)

    भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुरुआत 30 जून से होगी। वहीं, इस माह का समापन 29 जुलाई को होगा। इस माह में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए शुभ मानी जाती है। देवशयनी एकादशी से चतुर्मास की शुरुआत होती है। इस अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आषाढ़ माह में कब है योगिनी एवं देवशयनी एकादशी और पारण समय के बारे में।

    योगिनी एकादशी डेट और शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2026 Date Shubh uhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 10 जुलाई को सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 जुलाई को सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि अनुसार योगिनी एकादशी व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा। योगिनी एकादशी पर धृति योग बन रहा है। यह योग सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक है।

    योगिनी एकादशी व्रत पारण टाइम (Yogini Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

    एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर किया जाता है। ऐसे में योगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 36 मिनट तक है।

    देवशयनी एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन से चातुर्मास शुरू होगा।
    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 24 जुलाई को सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर
    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 25 जुलाई को दिन में 11 बजकर 34 मिनट पर

    खबरें और भी

    देवशयनी एकादशी पारण टाइम (Devshayani Ekadashi Paran Time)

    देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 26 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण करने का समय सुबह 05 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण किया जा सकता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें।
    • तुसली के पत्ते न तोड़ें और जल न दें।
    • घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
    • बातचीत के दौरान गकत शब्द का प्रयोग न करें।
    • तामसिक भोजन का सेवन न करें।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी पहली बार कर रहे हैं निर्जला एकादशी व्रत? 5 नियम जो दिलाएंगे पूर्ण फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।