Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर जरूर करें नारियल से जुड़े ये उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 16 Jul 2024 07:17 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्रती के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ...और पढ़ें

    Coconut Remedies Devshayani Ekadashi 2024: इन उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न
    Coconut Remedies Devshayani Ekadashi 2024: इन उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

    HighLights

    1. देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं।
    2. भगवान विष्णु के क्षीर सागर में शयन करने के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।
    3. जगत के पालनहार भगवान विष्णु कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी तिथि पर जागृत होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devshayani Ekadashi 2024: हर वर्ष आषाढ़ महीने में देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। यह पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में एकादशी तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है। साथ ही व्रती को मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। अगर आप भी मनचाहा वर समेत आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर नारियल से जुड़े (Coconut Remedies Devshayani Ekadashi) ये उपाय अवश्य करें। इन उपायों को करने से आय और सौभाग्य में भी अपार वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: 16 या 17 जुलाई, कब है देवशयनी एकादशी? नोट करें पूजा और पारण का सही समय

    नारियल के उपाय (Coconut Remedies For Wealth)

    • अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय नारियल जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी तिथि पर पूजा के समय भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय कर्ज से मुक्ति और धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी सभी समस्याओं का अंत होता है।
    • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को श्रीफल अर्पित करें। पूजा के पश्चात श्रीफल को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी आय में वृद्धि होती है।
    • पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। अतः देवशयनी एकादशी पर स्नान-ध्यान के बाद पीपल के वृक्ष में नारियल जल अर्पित करें। इस समय पीपल वृक्ष की चार बार परिक्रमा करें।
    • मनचाहा वर पाने के लिए देवशयनी एकादशी तिथि पर निकटतम मंदिर जाकर भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाएं। साधक मनोवांछित फल की कामना करते समय नारियल भी फोड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।