Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2026 Date: कब है कामिका एकादशी? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:02 PM (IST)

    प्रत्येक माह की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी मनाई जाती है। ...और पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2026:कामिका एकादशी का धार्मिक महत्व

    Kamika Ekadashi 2026:कामिका एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. देवों के देव महादेव को सावन का महीना प्रिय है।

    2. सोमवार के दिन शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।

    3. भगवान शिव की पूजा करने से दुखों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में वर्णित है।

    vshnu ji

    धार्मिक मत है कि एकादशी के दिन स्नान ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। आइए, कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2026 Date) के बारे में सबकुछ हैं-

    कब मनाई जाती है कामिका एकादशी? (Kamika Ekadashi 2026 Vrat Date)

    सनातन धर्म में सावन महीने का खास महत्व है। यह महीना पूर्णतया भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में रोजाना भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। वहीं, सावन सोमवार पर शिवजी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस महीने में कामिका और पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है।


    कब है कामिका एकादशी? (Kamika Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 59 मिनट पर होगी। वहीं, 09 अगस्त को सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन होगा। इस प्रकार 09 अगस्त को कामिका एकादशी मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    कामिका एकादशी पारण समय

    कामदा एकादशी का पारण 10 अगस्त को किया जाएगा। साधक 10 अगस्त को सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 08 बजे के मध्य कर सकते हैं। इस दौरान भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा (Lord Vishnu Puja Vidhi) करें। इसके बाद अन्न और धन का दान कर व्रत खोलें।

    कामिका एकादशी शुभ योग (Kamika Ekadashi 2026 Shubh Yoga)

    सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि (Shravana Ekadashi Shubh Muhurat) पर हर्षण और द्विपुष्कर योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी के दिन करें गंगा चालीसा का पाठ, धुल जाएंगे सारे पाप

    यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम में रंग भरी एकादशी के आयोजन की रूपरेखा तय, पालकी के साथ 64 लोगों को ही अनुमत‍ि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।