Papmochani Ekadashi 2026: सोई किस्मत जगाने के लिए क्या करें दान? जानें अचूक उपाय और नियम
पापमोचनी एकादशी 2026 पर किए गए इन विशेष दानों से कटेंगे सभी पाप और चमकेगा भाग्य। जानें क्या दान करना है शुभ और किन चीजों से बचना चाहिए। ...और पढ़ें

पापमोचनी एकादशी 2026 पर क्या करें दान? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। लेकिन, चैत्र मास (Chaitra Maas) के कृष्ण पक्ष में आने वाली 'पापमोचिनी एकादशी' (Papmochani Ekadashi 2026) को सबसे खास माना गया है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है 'पाप' और 'मोचनी' यानी पापों का नाश करने वाली। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा और दान करने से जाने-अनजाने में हुए बड़े से बड़े पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।
इस साल 15 मार्च को यह पावन पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने का फल कई गुना अधिक मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पापमोचिनी एकादशी पर किया गया दान न केवल हमारे वर्तमान जीवन की बाधाओं को दूर करता है, बल्कि आने वाले समय के लिए सुख और सौभाग्य के द्वार भी खोलता है।
सौभाग्य के लिए इन चीजों का करें दान
अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं, तो इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करें:
अन्न का दान: एकादशी के दिन अनाज (चावल, गेहूं, दालें) का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। ज्योतिषीय जानकारों का मानना है कि अन्न दान करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
पीले वस्त्र: भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन किसी जरूरतमंद को पीले रंग के वस्त्र दान करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर होती हैं।
गुड़ का दान: ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध सूर्य देव से बताया गया है। इस पावन तिथि पर गुड़ का दान करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

(Image Source: AI-Gene)
घी और दक्षिणा: मंदिर में शुद्ध घी का दान करना या ब्राह्मणों को यथाशक्ति दक्षिणा देना भी बहुत शुभ फलदायी होता है।
भूलकर भी न करें इन चीजों का दान
दान करते समय कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापमोचिनी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे दरिद्रता का कारक माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन नमक और हल्दी लगे (पीले) चावल का दान करने से भी बचना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे आर्थिक तंगी या गुरु दोष (Guru Dosha) का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi के दिन अनजाने में भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2026 Date: मार्च में कब है पापमोचनी एकादशी? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।