Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Ekadashi 2025 Date: पौष माह में कब-कब है एकादशी व्रत, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 11:30 AM (IST)

    एकादशी तिथि भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक पंचांग के ...और पढ़ें

    पौष माह में पड़ने वाली एकादशी का शुभ मुहूर्त (Image Source: AI-Generated)

    पौष माह में पड़ने वाली एकादशी का शुभ मुहूर्त (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. पौष माह का विशेष महत्व है

    2. इस माह में सफला एकादशी व्रत किया जाता है

    3. इस व्रत को करने से शुभ फल मिलता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुरुआत 05 दिसंबर से हुई है। इस माह में पड़ने वाली एकादशी को बेहद फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पौष माह में कब कौन-सी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

    lord vishnu  (1)

    सफला एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Saphala Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह की पहली एकादशी का व्रत 15 दिसंबर (Kab Hai Saphala Ekadashi 2025) को किया जाएगा।
    पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर
    पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर

    सफला एकादशी पारण डेट और टाइम (Saphala Ekadashi Paran Date and Time)


    सफला एकादशी व्रत का पारण 15 दिसंबर को किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण करने का समय 06 बजकर 55 मिनट 09 बजकर 03 मिनट तक है।

    पौष पुत्रदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी 30 दिसंबर ((Paush Putrada Ekadashi 2025) को मनाई जाएगी।
    पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर
    पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे

    maa lakshmi    (3)

    पौष पुत्रदा एकादशी पारण डेट और टाइम (Paush Putrada Ekadashi Vrat Paran Date and Time)

    पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण 31 दिसंबर को किया जाएगा। व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक है।

    खबरें और भी

    करें इन चीजों का दान

    एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। एकादशी व्रत का पारण करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी पर दान करने से साधक को व्रत का शुभ फल मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा में जीवन में कोई कमी नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें- Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप, होगा सभी कष्टों का अंत

    यह भी पढ़ें- Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी की रात करें ये खास उपाय, कारोबार में मिलेगी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।