यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paush Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी के दिन संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ
सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अधिक महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। पौष माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी क ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है ।
- पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- इस बार पौष माह में पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Paush Putrada Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अधिक महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। पौष माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को है। धार्मिक मत है कि पुत्रदा एकादशी के दिन श्रीहरी की पूजा-व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और संतान सुख की प्राप्ति होती है। मान्यता के अनुसार, पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से संतान के जीवन में खुशहाली आती है और श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं पुत्रदा एकादशी के दिन कौन से उपाय साधक के लिए लाभकारी होते हैं।
पुत्रदा एकादशी के उपाय (Putrada Ekadashi Ke Upay)
1. संतान प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन निम्न मंत्र का 5 माला का जाप करें। मान्यता है कि ये उपाय संतान प्राप्ति के लिए बेहद लाभदायक है।
'ओम् देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः'
2. पुत्रदा एकादशी व्रत संतान के जीवन में खुशहाली की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से संतान को जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: इस दिन से मार्च महीने में लगेगा खरमास, नोट करें अप्रैल के विवाह मुहूर्त
3. पुत्रदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाकर विधिपूर्वक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर संतान की उन्नति की कामना करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से संतान के करियर में बाधा नहीं आती है।
4. अगर बच्चा किसी बीमारी का सामना कर रहा है, तो माता या पिता पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चावल या गेहूं अर्पित करें। इसके बाद इसे गरीब लोगों में दान कर दें।
5. संतान के आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन सफेद कौड़ियों की पूजा करें। इसके पश्चात उन्हें लाल कपड़े में बांधकर संतान को रखने के लिए दे दें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से संतान का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Gayatri Mantra Benefits: सोने से पहले करें गायत्री मंत्र का जाप, दूर हो सकती हैं कई समस्याएं
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
.jpg)