रंगभरी एकादशी पर तुलसी से जुड़ी ये आदतें घर का माहौल बदल सकती हैं
रंगभरी एकादशी, जिसे आमलकी एकादशी भी कहते हैं, पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से आर्थिक तंगी ...और पढ़ें

Rangbhari Ekadashi 2026: तुलसी के चमत्कारी उपाय (Image Source: AI-Generated)
HighLights
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तुलसी के पास दीपक जलाएं
वैवाहिक जीवन में खुशहाली हेतु तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें
विवाह बाधा हटाने के लिए विष्णु को हल्दी गांठ चढ़ाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंगभरी एकादशी मनाई जाती है, जिसे आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही तुलसी पूजा करने का भी विशेष महत्व है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो रंगभरी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े उपाय जरूर करें। इससे साधक की किस्मत चमक सकती है।
-1771393707481.jpg)
आर्थिक तंगी होगी दूर
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो रंगभरी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा-अर्चना करें। शाम को तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाएं। इस दौरान ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। तुलसी की 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है और धन लाभ के यग बनते हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल
अगर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो रंगभरी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें। तुलसी माता से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही कलह की समस्या दूर होती है।
विवाह में आ रही बाधा होगी दूर
अगर आप विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं, तो एकादशी के दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ अर्पित करें। जल्द विवाह के योग बनने की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
खबरें और भी
भोग में शामिल करें तुलसी के पत्ते
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी के दिन भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्ते को शामिल करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर आयुष्मान योग समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
यह भी पढ़ें- Ekadashi 2026 Date: फरवरी में कब-कब है एकादशी? यहां पता करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।