सावन में कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पारण का सटीक समय
सावन माह में पड़ने वाली कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तिथियां, शुभ मुहूर्त और पारण का समय बताया गया है। यह पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और ए ...और पढ़ें
-1784346832725_m.webp)
सावन में कौन कौन से एकादशी है? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन महीने का अधिक महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और यह महीना समापन 28 अगस्त को समाप्त होगा। इस दिन सावन पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में महादेव की साधना करने से साधक को शुभ फल मिलता है। साथ ही इस महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में कब कौन सी एकादशी व्रत किया जाएगा। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सावन महीने में पड़ने वाली एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

(Picture Credit- AI Generated)
सावन में कब-कब है एकादशी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष में कामिका एकादशी और शुक्ल पक्ष में पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाता है।
कामिका एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2026 and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 अगस्त को रात 03 बजकर 29 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 09 अगस्त को रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा।
उदया तिथि के अनुसार, 08 अगस्त को कामिका एकादशी व्रत किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण किया जाता है। कामिका एकादशी व्रत का पारण करने का समय 09 अगस्त को सुबह 06 बजकर 05 मिनट से 08 बजकर 39 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण किया जा सकता है। कामिका एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग सुबह 06 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें- Chaturmas 2026: देवशयन के साथ 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, इस साल शादियों के लिए अब केवल 16 मुहूर्त
पुत्रदा एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 22 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 23 अगस्त को शाम 05 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, पुत्रदा एकादशी व्रत 23 अगस्त को किया जाएगा। व्रत का पारण करने का समय 24 अगस्त को सुबह 06 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक है।
खबरें और भी
पुत्रदा एकादशी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग
इस बार पुत्रदा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। यह योग 23 अगस्त को सुबह 06 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक... यहां देखें चातुर्मास में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार
यह भी पढ़ें- 25 जुलाई से 20 नवंबर तक शादियों और शुभ कार्यों पर रोक, देवउठनी एकादशी से फिर लौटेगी शहनाइयों की गूंज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।