Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijaya Ekadashi पर इन चीजों से करें विष्णु जी का अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 09:00 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी को विजया एकादशी है, जो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने ...और पढ़ें

    विजया एकादशी पर क्या करें और क्या न करें?

    विजया एकादशी पर क्या करें और क्या न करें?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 13 फरवरी को विजया एकादशी है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा (Vijaya Ekadashi Vrat Vidhi) की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है।

    Vijaya ekadashi 2026

    ज्योतिष शास्त्र में जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, आर्थिक विषमता भी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से मुक्ति (Financial prosperity remedies) पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

    इन चीजों से करें अभिषेक (Lord Vishnu Abhishek materials)

    • अगर आप सुख-सौभाग्य और आय में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन गन्ने के रस से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषक करें। इस उपाय को करने से कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
    • अगर आप तनाव और चिंता से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
    • अगर आप लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन मिश्री मिले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होगी।
    • अगर आप लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को श्रीफल अर्पित करें। वहीं, गंगाजल से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन की हर परेशानी दूर होगी।

    यह भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi के दिन तुलसी के उपाय से दूर होगी दरिद्रता, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी