Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijaya Ekadashi के दिन तुलसी के उपाय से दूर होगी दरिद्रता, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 10:36 AM (GMT+05:30)

    फाल्गुन माह की विजया एकादशी 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु को समर्पित तुलसी के विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में ...और पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2026: कैसे करें तुलसी मां को प्रसन्न? (Image Source: AI-Generated)

    Vijaya Ekadashi 2026: कैसे करें तुलसी मां को प्रसन्न? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में विजया एकादशी व्रत किया जाता है। सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंका पर जीत हासिल करने के लिए समुद्र तक पर विजया एकादशी का व्रत विधिपूर्वक किया था। इस बार यह व्रत 13 फरवरी को किया जाएगा।

    इस व्रत को करने से साधक के जीवन में सुख-शांति का वास होता है। इस दिन तुलसी पूजन करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि विजया एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से साधक की किस्मत चमक सकती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो विजया एकादशी पर इस आर्टिकल में दिए गए तुलसी के उपाय जरूर करें। इससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

    Tulsi puja  (24)

     

    तुलसी के उपाय

    • वैसे तो तुलसी के पास रोजाना शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन फल और मिठाई श्रीहरि को भोग लगाएं। भोग में तुलसी के दल शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु भोग को स्वीकार करते हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
    • विजया एकादशी के दिन तुलसी पूजन के दौरान पौधे की 7 या 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए। इस दौरान मां तुलसी के मंत्रों का जप करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    तुलसी पूजा के नियम

    • धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां तुलसी एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी में जल नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां तुलसी का व्रत टूट सकता है।
    • एकादशी के दिन तुलसी को छूना वर्जित है।
    • इसके अलावा तुलसी के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • तुलसी के पास कूड़ेदान और जूते-चप्पल बिल्कुल रखें।

    यह भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर महासंयोग! इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    यह भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi 2026: लंका विजय के लिए श्री राम ने भी रखा था यह व्रत, जानें जीत दिलाने वाली यह अद्भुत कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी