Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगिनी एकादशी के दिन करें ये 3 उपाय, खुल सकता है धन का मार्ग और कष्टों से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    योगिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानें ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें ...और पढ़ें

    योगिनी एकादशी पर करें ये सरल उपाय, धन लाभ और सुख-समृद्धि पाएं (Picture Credit: AI Generated)

    योगिनी एकादशी पर करें ये सरल उपाय, धन लाभ और सुख-समृद्धि पाएं (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अनुसार, पूरे साल में 24 एकादशी तिथियां होती हैं और जिस साल अधिकमास होता है उसमें इन तिथियों की संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। कोई भी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इस दिन विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी फलदायी माना जाता है।

    इन सभी में से आषाढ़ महीने में पड़ने वाली योगिनी एकादशी का व्रत विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत आषाढ़ कृष्ण के ग्यारहवें दिन रखा जाता है और जो व्यक्ति इस व्रत का पालन पूरे श्रद्धा भाव से करता है उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस साल योगिनी एकादशी 10 जुलाई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। 

    इस व्रत का पालन करने वाले व्यक्ति के जीवन के समस्त पापों का प्रायश्चित होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है जिससे जीवन में समृद्धि बनी रहे और धन लाभ के योग बनें। आइए जानें ऐसे उपायों के बारे में।

    विष्णु जी का पूजन करें

    यदि आप इस एकादशी तिथि के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करेंगे और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करेंगे तो आपके जीवन में धन लाभ के योग बन सकते हैं।

    यही नहीं इस उपाय से आपके ऊपर श्री हरि की संपूर्ण कृपा दृष्टि भी बनी रहेगी। यदि आप इस एकादशी के दिन व्रत का पालन करेंगे तो ये और ज्यादा फलदायी हो सकता है। इस दिन आप व्रत करके फलाहार का सेवन करें और विष्णु जी को भोग में पीले फल अथवा पीली मिठाई अर्पित करें।

    खबरें और भी

    जरूरतमंदों को धन का दान करें

    योगिनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद को धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त हो जाएं और विष्णु जी का पूजन करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-धन दान स्वरुप दें। यही नहीं यदि आप इस दिन पीले वस्त्रों का दान करेंगी तो यह भी बहुत शुभ हो सकता है। इस एक उपाय से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी और जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

    तुलसी के पौधे की पूजा करें

    तुलसी के पौधे को विष्णु जी की प्रिया के रूप में पूजा जाता है और यदि आप योगिनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा विधि-विधान से करें तो आपके ऊपर विष्णु की के साथ माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहेगी। हालांकि, आपको एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि इस दिन आप तुलसी में भूलकर भी जल अर्पित न करें। किसी भी एकादशी तिथि के दिन तुलसी में जल चढ़ाना वर्जित होता है क्योंकि इस दिन माता तुलसी भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।

    अगर आप भी यहां बताए उपाय योगिनी एकादशी के दिन करेंगे तो आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- आत्मा की शुद्धि और हर दुख का होगा अंत, आ रही है योगिनी एकादशी, नोट कर लें डेट और टाइम

    यह भी पढ़ें- Yogini Ekadashi 2026: किस दिन रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त और संयोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।