Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2024: 28 नवंबर तक 4 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 20 Aug 2024 05:42 PM (IST)

    सनातन धर्म में भाद्रपद माह का विशेष महत्व है। इस महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। श् ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति को कैसे प्रसन्न करें ?
    Grah Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. वृषभ राशि के स्वामी असुरों के गुरु शुक्र देव हैं।
    2. बुध देव वर्तमान समय में सिंह राशि में विराजमान हैं।
    3. देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होता है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में गुरु ग्रह 14 मई 2025 तक रहेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 4 राशियों को धन लाभ होगा। आइए, जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

    गुरु नक्षत्र गोचर

    देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त यानी आज शाम 05 बजकर 22 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति 27 नवंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को बृहस्पति देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

    मेष राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के धन भाव में विराजमान हैं। इस भाव में गुरु के रहने पर जातक को धन लाभ होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। हालांकि, सुख बढ़ने से आलस की स्थिति पैदा हो सकती है। इस समय में दान करना परम फलदायी होगा। इससे पुण्य की प्राप्ति होगी।

    वृषभ और मिथुन राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो मृगशिरा नक्षत्र के पहले दो चरणों की राशि वृषभ है। वहीं, अंतिम दो चरणों की राशि मिथुन है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, ऊर्जा के कारक मंगल देव भी वृषभ राशि में उपस्थित हैं। अतः मंगल और गुरु की युति से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आपके गौरव में बढ़ोतरी होगी। साथ ही स्वभाव में विनम्रता आएगी। जातक धैर्यवान होंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धन लाभ होगा। साथ ही सभी बिगड़े काम बनेंगे। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए उचित समय है।

    खबरें और भी

    वृश्चिक राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृश्चिक राशि के जीवनसाथी के भाव में विराजमान हैं। इस भाव में देवगुरु की दृष्टि से वृश्चिक राशि को लाभ होगा। इस दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। रिश्ते के लिए बात हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लेकर कारोबार में अपना हाथ आजमा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 22 अगस्त से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बिजनेस में लगेंगे चार चांद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।