Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 08 Aug 2024 08:52 PM (IST)

    सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही सुख समृद्धि एवं धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। लक् ...और पढ़ें

    Zodiac Signs: जगत के पालनहार की प्रिय राशियां
    Zodiac Signs: जगत के पालनहार की प्रिय राशियां

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
    3. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, कई ग्रह नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। हालांकि, 2 राशि (Maa Durga Favorite zodiac signs) के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बरसती रहती है। उनकी कृपा से 2 राशि के जातकों को धन की कमी नहीं होती है। उनकी तिजोरी पैसों से हमेशा भरी रहती है। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 16 अगस्त से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    धनु राशि

    धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। वर्तमान समय में धनु राशि के जातकों पर किसी अशुभ ग्रह का प्रभाव नहीं है। साढ़े साती से भी धनु राशि के जातक मुक्त हो चुके हैं। इस राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरसती है। लक्ष्मी की कृपा से धनु राशि के जातकों को धन से संबंधित परेशानी नहीं होती है। अगर आर्थिक तंगी भी होती भी है, तो जल्द ही दूर हो जाती है। धनु राशि के जातक गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु को हल्दी मिश्रित जल से अभिषेक करें। वहीं, धनु राशि की जातिका गुरुवार का व्रत अवश्य करें।

    मीन राशि

    मीन राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के आराध्य भगवान विष्णु हैं। मीन राशि के जातकों पर गुरु की कृपा रहती है। उनकी कृपा से मीन राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धर्म-कर्म कार्य में व्यस्त रहते हैं। इस गुण के चलते मीन राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि में सुखों के कारक शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। हालांकि, वर्तमान समय में मीन राशि पर साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। इसके लिए मीन राशि के जातकों को सलाह है कि अपने दैनिक जीवन में कुछ समय श्रीहरि का सुमिरन अवश्य करें। साथ ही पीले चंदन लगाएं। गुरुवार के दिन मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय को करने से अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।  

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी