Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती हैं मां दुर्गा की कृपा, हर कार्य में मिलती है सफलता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 07 Aug 2024 09:36 PM (IST)

    वर्तमान समय में शुक्र देव (Maa Durga Favorite zodiac signs) सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 24 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र ...और पढ़ें

    शुक्र देव कब करेंगे कन्या राशि में गोचर ?
    शुक्र देव कब करेंगे कन्या राशि में गोचर ?

    HighLights

    1. शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं।
    2. शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं।
    3. सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई शुभ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, 2 राशि के जातकों पर हमेशा ही जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा (Maa Durga Favorite zodiac signs) बरसती है। उनकी कृपा से 2 राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 16 अगस्त से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद होता है। अतः वृषभ राशि के जातकों को सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा, सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए। वहीं, पूजा के समय भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस राशि की आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। मां दुर्गा की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वर्तमान वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस समय देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों का स्वामी भी शुक्र देव हैं। वहीं, आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। मां दुर्गा की कृपा से तुला राशि के जातकों को जीवन में हर प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि में न्याय के देवता उच्च के होते हैं, जो कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव करियर भाव के स्वामी माने जाते हैं। अतः जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है। शुक्र देव प्रेम, विवाह, सुख, शोहरत एवं समृद्धि के कारक माने जाते हैं। अतः तुला राशि के जातकों को अल्प श्रम में भी विशेष लाभ प्राप्त होता है। वहीं, मां दुर्गा की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर रहती है। इसके लिए ज्योतिष तुला राशि के जातकों को सौभाग्यशाली कहते हैं।

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी