विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अकाल मृत्यु से बचाने वाला 'ग्रह' कौन सा है? इसके मजबूत होने से टल जाते हैं बड़े-बड़े संकट

Published: Wed, 12 Aug 2026 01:34 PM (IST)

ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को जीवन रक्षक ग्रह माना जाता है। कुंडली में गुरु के मजबूत होने से अकाल ...और पढ़ें

बृहस्पति ग्रह को मजबूत कैसे करें? (Picture Credit- AI Generated)

बृहस्पति ग्रह को मजबूत कैसे करें? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन का सबसे बड़ा सत्‍य है 'मृत्‍यु'। इससे कोई नहीं बच सकता है। जिसे जीवन मिला है उसे मृत्‍यु भी अवश्‍य मिलेगी। लेकिन कई बार ग्रह नक्षत्र कुछ ऐसे बन जाते हैं कि अकाल मृत्‍यु का संकट मंडराने लगता है। इस स्थिति में ज्‍योतिष शास्‍त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जो विशेषतौर पर अकाल मृत्‍यु के संकट से बचने के लिए अपनाए जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि जब तक देवगुरु बृहस्‍पति की स्थिति कुंडली में मजबूत नहीं होगी तब तक अकाल मृत्‍यु के संकट से बच पाना आसान नहीं होगा।

तो चलिए जानते हैं कि बृहस्‍पति ग्रह कैसे अकाल मृत्‍यु के संकट को कम करता है और इसे मजबूत बनाने के उपाय क्‍या हैं।

बृहस्‍पति ग्रह कैसे अकाल मृत्‍यु के संकट को कम करता है?

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सबसे बड़ा रक्षक ग्रह माना गया है। इस ग्रह की शुभ दृष्टि अकाल मृत्यु के संकट को दूर करती है। मान्यता अनुसार बृहस्पति को ज्ञान और समृद्धि के साथ-साथ प्राण शक्ति और अच्छे कर्मों का फल देने वाला ग्रह भी माना जाता है। यह दिन बृहस्पति मजबूत होता है, तो संकट के समय जातक की रक्षा करता है।

बृहस्‍पति को मजबूत करने के उपाय

  • बृहस्‍पति को मजबूत करने के लिए सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप हर गुरुवार को गाय की सेवा करें। वैसे तो रोज ही गाय को भोजन कराना चाहिए , मगर गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल और गुड़ रखकर गाय को खिलाने से ज्‍यादा फायदा होता है।
  • अपने गुरुओं और बड़े बुजुर्गों का आदर और सम्‍मान करने से भी बृहस्‍पति मजबूत होता है। आप घर से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं और अपने माता-पिता एवं अन्‍य परिवार के सदस्‍यों का आदर कर इस ग्रह को मजबूत बना सकते हैं।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी इस ग्रह को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। आप इस दिन व्रत भी रख सकते हैं। गुरुवार के व्रत में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बृहस्‍पति को मजबूत बनाने के लिए आपको हर दिन माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही ग्रह भी मजबूत होता है।
  • कमजोर गुरु को मजबूत बनाने के लिए एक सबसे सरल और असरदार उपाय पुखराज धारण करना भी है। आप सोने की अंगूठी में पुखराज को जड़वाकर पहन सकते हैं।

अतः किसी दुर्घटना में जान पर बन आई हो या फिर अचानक गंभीर बीमारी से अकाल मृत्यु का डर सता रहा हो, तो बृहस्पति को मजबूत बनाने के लिए ऊपर बताए गए उपाय अपनाकर देखें।

यह भी पढ़ें- Thursday Upaay: क्या आपके काम बार-बार रुक रहे हैं? गुरुवार को जपें ये सिद्ध मंत्र, खुल जाएगा किस्मत का ताला

यह भी पढ़ें- देवगुरु बृहस्पति के ‍ये मंत्र धन, वैभव व सम्‍मान दायक है

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।