विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने कर्क राशि में किया गोचर, इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 30 Jun 2024 06:23 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो जुलाई का महीना (Budh Gochar 2024) कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला ...और पढ़ें

Budh Gochar 2024: कब है कर्क संक्रांति?
Budh Gochar 2024: कब है कर्क संक्रांति?

HighLights

  1. 19 जुलाई को ग्रहों के सेनापति सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  2. वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं।
  3. ग्रहों के सेनापति बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 In Cancer: ग्रहों के सेनापति बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि के जातकों को बुध देव हमेशा शुभ फल देते हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। साथ ही धार्मिक स्वभाव के होते हैं। कन्या राशि के जातकों की धर्म कर्म में विशेष रूचि होती है। बुध देव की कृपा से कन्या राशि वालों को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। करियर और कारोबार सभी वर्गों में सफल होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो बुध देव ने हाल ही में राशि परिवर्तन किया है। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ा है। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

बुध गोचर 2024

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 29 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर किया है। इस राशि में बुध देव 20 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद बुध देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 1 जुलाई को बुध देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 09 जुलाई को अश्लेषा नक्षत्र और 19 जुलाई को मघा नक्षत्र गोचर करेंगे। इसी दिन बुध देव 19 जुलाई को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

तुला राशि

बुध के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के करियर और कारोबार भाव में बुध की दृष्टि पड़ रही है। इसके चलते तुला राशि के जातकों को आगामी 20 दिनों तक लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। साथ ही रोजगार में भी उन्नति यानी प्रमोशन के योग है।

मिथुन राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरस रही है। उनकी कृपा से मिथुन राशि के आय में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के योग हैं। कर्क राशि में गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को 20 दिनों तक कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।