यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2024: 16 दिसंबर को बुध देव होंगे मार्गी, इन राशियों को होगा कारोबार में लाभ
ज्योतिषियों की मानें तो 04 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Budh Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ दिन पर बुध देव वृश्चिक राशि से निकलकर ध ...और पढ़ें

HighLights
- कन्या राशि में बुध देव हमेशा उच्च के होते हैं।
- मिथुन राशि के स्वामी बुद्धि के कारक बुध देव हैं।
- भगवान गणेश की पूजा करने से आय में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 in Scorpio Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध मजबूत रहने पर जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। वही, कमजोर बुध के चलते जातक को कारोबार में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव वक्री चाल चल रहे हैं। बुध देव 16 दिसंबर को मार्गी होंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। कई राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: 22 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर
बुध राशि परिवर्तन
ग्रहों के राजकुमार बुध देव 16 दिसंबर को मार्गी होंगे। इससे पूर्व बुध देव 26 नवंबर को मार्गी से वक्री हुए थे। 16 दिसंबर को ग्रहों के राजकुमार देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर मार्गी होंगे। वहीं, बुध देव मार्गी चाल चलकर 04 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र में गोचर करेंगे।
मिथुन राशि
.jpg)
बुध देव के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। व्यापार में कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अगर किसी प्रोजेक्ट पर बात चल रही है, तो उसमे सफलता मिलेगी। नया काम आपको हाथ लग सकता है। कारोबार में भी तेजी आएगी। कोर्ट-कचहरी मामले में फैसला हक में मिलेगा। पेट संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
कुंभ राशि
.jpg)
बुध देव के मार्गी होने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के कारोबार भाव में बुध देव की दृष्टि है। अतः कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सभी बिगड़े काम बनेंगे। निवेश से लाभ हो सकता है। हालांकि, नए काम की शुरुआत न करें। मकर संक्रांति तक नवीन कार्य को होल्ड कर सकते हैं। करियर में लाभ मिलेगा। बुध देव की कृपा से सही फैसले लेने में सफल होंगे। भगवान शिव की पूजा करें। गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। कारोबार में अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: अगले साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।