Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2024: सावन में इन 3 राशियों पर बरसेगी बुध देव की विशेष कृपा, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 16 Jul 2024 12:25 PM (IST)

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Mercury Transit Sawan 2024) की कृपा से कन्या राशि वालों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही जातक मधु ...और पढ़ें

    Budh Gochar in Sawan 2024: कैसे करें देवों के देव महादेव का अभिषेक?
    Budh Gochar in Sawan 2024: कैसे करें देवों के देव महादेव का अभिषेक?

    HighLights

    1. ग्रहों के राजकुमार बुध देव सिंह राशि में 33 दिनों तक रहेंगे।
    2. 19 जुलाई को ग्रहों के सेनापति सिंह राशि में गोचर करेंगे।
    3. ग्रहों के सेनापति बुध देव 5 अगस्त से वक्री चाल चलेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 In Leo: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव बुद्धि और वाणी के कारक माने जाते हैं। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। वहीं, कन्या राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसका मतलब यह है कि कन्या राशि पर बुध देव की विशेष कृपा बरसती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह की शुरुआत से पहले बुध देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में बुध देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, सावन महीने में बुध देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। अतः सावन महीने में बुध देव की कृपा कई राशि के जातकों पर बनी रहेगी। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    बुध गोचर 2024

    ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 19 जुलाई को रात 08 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान बुध देव 5 अगस्त से वक्री हो जाएंगे। इस दिन से बुध देव उल्टी चाल चलेंगे। जबकि, 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध देव सावन के महीने में कर्क राशि के अर्थ भाव में रहेंगे। अतः कर्क राशि को अकल्पनीय धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। कारोबार में निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिक शांति से निजात पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। धन प्राप्ति के लिए पंचामृत या शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    तुला राशि

    राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर भी बरसेगी। बुध देव तुला राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। इससे तुला राशि के जातकों को धन लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही निवेश से लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी मां दुर्गा हैं। इसके लिए भगवान शिव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। शनिदेव भी तुला राशि में उच्च के होते हैं। इसके चलते तुला राशि के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। शुद्ध घी या दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

    खबरें और भी

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। इस राशि के जातकों पर वर्ष 2024 में देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरस रही है। इसके लिए करियर और कारोबार में सफलता मिल रही है। वहीं, सावन के महीने में बुध देव भी अपनी कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरसाएंगे। बुध देव कारोबार भाव में रहकर वृश्चिक राशि को मालामाल करेंगे। प्रमोशन के योग हैं। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। कारोबार में बढ़ोतरी के लिए सावन में शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।