यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: इन राशियों का खुलेगा किस्मत का पिटारा, पैसों की तंगी होगी दूर
ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध ग्रह (Budh Gochar 2025) मजबूत होने से जातक सफल कारोबारी बनता है। साथ ही अपनी बुद्धि का उपयोग कर धन अर्जित करने ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
- बुध देव कन्या राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं।
- भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Capricorn: माघ का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें मंगल देव के बाद बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को व्यापार का दाता कहा जाता है। साथ ही बुध देव वाणी के कारक हैं। बुध देव की कृपा बरसने पर जातक कुशाग्र एवं बुद्धिमान बनता है।
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 24 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातक को सबसे अधिक लाभ होगा। इन दो राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
बुध गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 10 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के मकर राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं।
कन्या
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को लाभ मिल सकता है। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कारोबार में सफलता मिलेगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। पुत्र से सुख मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। आसान शब्दों में कहें तो पैसों की तंगी से मुक्ति मिलेगी। बुधवार के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जी और हरे रंग के फल का दान करें।
खबरें और भी
धनु राशि
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरी बदलने की तलाश में हैं, तो इसमें भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लोगों के साथ रिश्ते भी मधुर होंगे। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को नौकरी मिल सकती है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। हर मनोकामना पूरी होगी।
मकर राशि
.jpg)
सूर्य और बुध की युति क चलते मकर राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसती है। साथ ही न्याय के देवता शनिदेव भी मेहरबान रहते हैं। बुध देव की कृपा से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। बिगड़े रिश्ते मधुर होंगे। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।