यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: फाल्गुन अमावस्या से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, चमक उठेगा सोया भाग्य
ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन अमावस्या के दिन बुध देव (Budh Gochar 2025) अपनी चाल बदलेंगे। फाल्गुन अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। बुध देव ...और पढ़ें

HighLights
- बुध देव कन्या राशि को हमेशा शुभ फल देते हैं।
- शनिदेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है।
- बुध ग्रह मजबूत होने से कारोबार में सफलता मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Pisces: वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर व्यापार के दाता बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। फाल्गुन अमावस्या को बुध देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
बुध गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 27 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। 27 फरवरी को देर रात 11 बजकर 46 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 06 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।
वृषभ राशि
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को अधिक फायदा होगा। इस राशि के जातकों को बिजनेस में दोगुना लाभ मिलेगा। धन भाव में बुध देव के रहने से वृषभ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अटके कामों में सफलता मिलेगी। 6 मार्च से पहले तक निवेश के लिए समय उत्तम है। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ हो सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। आप अपनी बुद्धिमता से धन अर्जित करने में सफल होंगे। आप धन-संपत्ति एकत्र करने में भी सफल होंगे। यह समय आपके लिए बेहद शुभ है। लेखन के माध्यम से भी आपको फायदा होगा।
मकर राशि
.jpg)
ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। शत्रुओं पर जीत हासिल करने में सफल होंगे। मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी। इसके लिए आप तैयारी भी कर सकते हैं। बुध देव की कृपा से कारोबार में लाभ होगा। बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। वास्तुकला के माध्यम से धन लाभ होगा। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय उत्तम है। करियर में सफलता मिलेगी। रुके काम बन जाएंगे। भगवान गणेश की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।