Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2025: 28 अगस्त तक इन राशियों की चमकेगी तकदीर, कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 02:10 PM (IST)

    बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही बुध देव की भी उपासना की जाती है। भगवान गणेश की ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कन्या राशि वालों पर बुध देव की कृपा बरसती है।
    2. देवों के देव महादेव की पूजा से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
    3. भगवान गणेश की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में व्यापार के दाता बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध देव की कृपा से व्यक्ति बुद्धिमान होता है। वह अपनी बुद्धि यानी ज्ञान के माध्यम से धन कमाने में कामयाब होता है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में बुध मजबूत करने की सलाह देते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो हाल में बुध देव ने अपनी चाल बदली है। वर्तमान समय में बुध देव मार्गी चाल चल रहे हैं। इससे पहले बुध देव वक्री चाल चल रहे थे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

     

    मिथुन राशि

    बुध देव की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर भी बरसेगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी मिथुन राशि पर है। मिथुन राशि के लग्न भाव में बृहस्पति देव विराजमान हैं। सभी प्रकार के शुभ कामों में बुध देव की कृपा से सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 13 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आर्थिक तंगी होगी दूर

    आपके अहित सोचने वाले लोगों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के स्वामी भी बुध देव हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में विशेष सफलता मिलती है। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। इससे धन लाभ होगा। पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    कन्या राशि के स्वामी व्यापार के दाता हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के शुभ कामों में कन्या राशि के जातकों को सफलता मिलती है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। मधुर वाणी के माध्यम से आप धन कमाने में कामयाब होंगे।

    आप अपनी गुणी स्वभाव के चलते लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपके लिए समय उत्तम रहेगा। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ देखने को मिल सकता है। रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ हो सकता है। भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही कार्य स्थल पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।

    यह भी पढ़ें- Budh Margi 2025: बुध देव के मार्गी होने से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, पैसों से भरा रहेगा पर्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।