यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zodiac Signs: इन राशियों पर देवशयनी एकादशी तक बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, खुशियों से भर जाएगा जीवन
भगवान विष्णु (Devshayani Ekadashi 2025) की महिमा अपरंपार है। विष्णु जी के शरणागत रहने वाले साधकों को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। विष्णु जी ...और पढ़ें

HighLights
- सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से होगी।
- यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है।
- शिवजी की पूजा से हर परेशानी दूर होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। यह पर्व हर साल आषाढ़ महीने में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन से चातुर्मास शुरू होता है। चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने जाते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो देवशयनी एकादशी तक दो राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही हर परेशानी दूर होगी। आइए, इन भाग्यशाली राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन मूलांकों की लगेगी लॉटरी, महादेव की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी
कन्या राशि
.jpg)
देवशयनी एकादशी तिथि तक कन्या राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से घर में खुशियों का आगमन होगा। मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। कारोबार में विस्तार होगा। यात्रा के योग बनेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी खास से मिलना होगा। गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। देवशयनी एकादशी के दिन पीले रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
.jpg)
देवशयनी एकादशी तक धनु राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से चिंता दूर होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। करियर से जुड़ी परेशानी दूर होगी। कोई मनोकामना पूरी होगी। बड़े भाई का प्यार मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर को नया आयाम मिलेगा।सरकारी कामों में भी लाभ मिलेगा। रुके काम बनेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एकादशी के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: सावन के महीने में घर ले आएं ये 4 चीजें, पैसों से जुड़ी हर परेशानी होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।