Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है देवगुरु बृहस्पति की कृपा, पैसों से भरी रहती है तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:19 PM (IST)

    वर्तमान समय में धन के कारक देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 तक रहेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति (De ...और पढ़ें

    Lord Brihaspati: देवगुरु बृहस्पति को कैसे प्रसन्न करें ?
    Lord Brihaspati: देवगुरु बृहस्पति को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है।
    2. इस दिन देवगुरु बृहस्पति की विशेष पूजा की जाती है।
    3. देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति विशेष की भविष्यवाणी करते हैं। इससे प्रेम, विवाह, करियर और कारोबार समेत पूर्ण जीवन की जानकारी मिल जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु और शुक्र के मजबूत होने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति की कृपा 2 राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से 2 राशि के जातकों को कभी धन की कमी नहीं होती है। आसान शब्दों में कहें तो पैसों से तिजोरी भरी रहती है। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 16 अगस्त से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    धनु राशि

    धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग पीला है, जो भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रिय है। वहीं, शुभ दिशा पूर्व होता है। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से धनु राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रखने वाले होते हैं।

    देवगुरु बृहस्पति धन और ज्ञान के कारक होते हैं। अत: धनु राशि के जातक ज्ञानवान होते हैं। अपने ज्ञान के माध्यम से धन अर्जित करने में सफल होते हैं। इस राशि के जातक धार्मिक यात्रा अधिक करते हैं। इस राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण जी की भी विशेष कृपा रहती है। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से धनु राशि के जातकों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार का व्रत करने की सलाह देते हैं। इस राशि के जातक गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। साथ ही पीले रंग की चीजों का दान करें। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पूजा के समय श्रीफल अर्पित करें।

    मीन राशि

    वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इसके लिए जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसके बावजूद मीन राशि के जातकों को धन का अभाव नहीं होगा। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं।

    खबरें और भी

    मीन राशि में सुखों के कारक शुक्र देव उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ रंग पीला है। पीले रंग के वस्त्र धारण करने और भगवान विष्णु की पूजा करने के चलते देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा मीन राशि के जातकों पर बरसती है। वर्तमान समय में मायावी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान हैं। अत: मीन राशि के जातक भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए हर गुरुवार को भगवान विष्णु को सात गांठ वाली हल्दी अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।