Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2025: चंद्र गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 26 Feb 2025 08:49 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो 01 मार्च को मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 01 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राश ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को बेहद प्रिय है।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
    3. चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या मनाई जाती है। इस साल 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। फाल्गुन अमावस्या के शुभ अवसर पर मन के कारक चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। वर्तमान समय में चंद्र देव मकर राशि में विराजमान हैं और फाल्गुन अमावस्या को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, चमक उठेगा सोया भाग्य

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो 27 फरवरी को चंद्र देव सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 01 मार्च को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

    मकर राशि

    चंद्र देव की चाल बदलने से मकर राशि के जातक मालामाल होंगे। इस राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। अविवाहित जातकों के रिश्ते की बात भी हो सकती है। चंद्र देव की कृपा से तनाव और चिंता की समस्या दूर होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े भाई और बहन का प्यार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मां का प्यार एवं दुलार मिलेगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार और शनिवार के दिन गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    मेष राशि

    चंद्र देव के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। सूर्य देव की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बिगड़े काम बनेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर होगा। विशेष काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश के लिए समय उत्तम है। मंगल देव की कृपा पाने के लिए मसूर दाल, गुड़, चावल, आटा, नमक, मैदा आदि चाजीं का दान करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।