Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar September 2024: सितंबर महीने में ये 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 Aug 2024 02:20 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार सितंबर महीने (Grah Gochar September 2024) में आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 16 अक ...और पढ़ें

    Grah Gochar September 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Grah Gochar September 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. 16 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
    2. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
    3. ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2024 Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार सितंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों की मानें तो सितंबर महीने (September Grah Gochar 2024) में सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ तिथि पर कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। आइए, सितंबर महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    मंगल नक्षत्र गोचर 2024 (September Lucky Zodiac Signs)

    ग्रहों के सेनापति मंगल देव 06 सितंबर को सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में गोचर के दौरान मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। ऊर्जा के कारक मंगल देव 20 अक्टूबर को कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    बुध गोचर 2024

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले बुध देव कर्क राशि में विराजमान हैं और 03 सितंबर तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में गोचर के दौरान बुध देव 14 सितंबर को पूर्वाफाल्गुनी और 21 सितंबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    सूर्य राशि परिवर्तन 2024

    वर्तमान समय में सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान हैं। आत्मा के कारक सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 26 सितंबर को हस्त नक्षत्र और 10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 17 अक्टूबर को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।

    खबरें और भी

    शुक्र गोचर 2024

    सुखों के कारक शुक्र देव सितंबर महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 18 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 23 सितंबर को स्वाति और 04 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में सुखों का आगमन होगा।

    यह भी पढ़ें:  28 नवंबर तक 4 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।