Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत पर 5 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 27 Nov 2024 01:40 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2024) करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ...और पढ़ें

    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. गुरु प्रदोष व्रत पर कई शुभ योग बन रहे हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जाता है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी गुरुवार 28 नवंबर को है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2024) कहलाएगा। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन 5 राशि के जातकों ( Guru Pradosh Vrat Lucky Zodiac Signs) को सर्वाधिक लाभ होगा। भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही हर मनोकामना पूरी होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: गुरु प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, धन की समस्या होगी दूर

    मिथुन राशि

    गुरु प्रदोष का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य आज के दिन शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आज के दिन नया वाहन खरीद सकते हैं।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु प्रदोष व्रत का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में-मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। इससे परिवार का भला होगा।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा। नया काम आज आपको मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आज के दिन मुलाकात होगी।

    खबरें और भी

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए गुरु प्रदोष का दिन अच्छा रहने वाला है। नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलेगी। करियर में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

    यह भी पढ़ें: गृह प्रवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।