Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 26 Nov 2024 04:55 PM (IST)

    प्रदोष व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2024) कहलाएगा। गुरु प्रदोष व्रत करने से ...और पढ़ें

    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत पर्व भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा-भक्ति की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत करने से साधक को जन्म-जन्मांतर में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मनचाहा वर मिलता है। इस शुभ अवसर पर साधक भक्ति भाव से भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो गुरु प्रदोष व्रत पर दुर्लभ सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2024) के दिन विधि-विधान से शिव-शक्ति जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार मंत्रों का जप करें। इन मंत्रों के जप से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    शुभ योग

    मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बाद शोभन योग का संयोग बन रहा है। सौभाग्य योग संध्याकाल 04 बजकर 02 मिनट तक है। इसके बाद शोभन योग का निर्माण हो रहा है। प्रदोष काल के दौरान शोभन योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाएगी।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक गुरु प्रदोष व्रत पर पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भोलेनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ ज्योतिलिंग नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक गुरु प्रदोष व्रत पर पूजा के समय 'ॐ केदारनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ सोमनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ महेश नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक गुरु प्रदोष व्रत के दिन 'ॐ नागधारी नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ नीलेश्वर नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय 'ॐ गोरीशंकर नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: गुरु प्रदोष व्रत से 2 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी