Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2025: 19 मार्च को देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन लोगों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 17 Mar 2025 09:30 PM (GMT+05:30)

    देवगुरु बृहस्पति 14 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति (Guru Gochar 2025) वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2025: कब करेंगे देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन?
    Guru Gochar 2025: कब करेंगे देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. वर्तमान समय में बृहस्पति देव वृषभ राशि में विराजमान हैं।
    2. मई महीने में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
    3. मायावी ग्रह राहु और केतु भी मई महीने में चाल बदलेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष भी मनचाहा वरदान पाने के लिए गुरुवार का व्रत रखने की सलाह देते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति Guru Gochar 2025) बहुत जल्द नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे उनके जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    गुरु गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति 19 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। 19 मार्च को शाम 07 बजकर 28 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र के अंतिम चरण में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कर्क राशि समेत दो राशि के जातकों को लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें: शनि की चाल बदलने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, दूर होगी घर में छाई कंगाली

    मेष राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के धन भाव को देख रहे हैं। इस भाव में गुरु की दृष्टि से आप धन संचय करने में सफल होंगे। साथ ही सही जगह पर निवेश करने में भी सफल होंगे। आपके मान-सम्मान में बढोतरी होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आपको यश की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी के भी योग हैं। इसके अलावा, अन्य सभी सेवा एवं प्रशासनिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। राजकीय सुख मिल सकता है। आप ईमानदारी से अपने काम को पूरा करेंगे। गुरु की कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति हमेशा शुभ फल देते हैं। देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रोजगार से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रशासनिक विभाग से सम्मान प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। स्वजनों से प्यार मिलेगा। करियर को नया आयाम मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक तंगी भी दूर होगी।

    यह भी पढ़ें: चंद्र गोचर से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन पीरियड, दौड़ने लगेगा रुका हुआ कारोबार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।