Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2023: मंगल देव 3 अक्टूबर को करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 2 राशियों को प्राप्त होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 05:47 PM (IST)

    Mangal Gochar 2023 ज्योतिष पंचांग के अनुसार मंगल देव 03 अक्टूबर को शाम में 05 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव ...और पढ़ें

    Mangal Gochar 2023: मंगल देव 3 अक्टूबर को करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 2 राशियों को प्राप्त होगा सर्वाधिक लाभ
    Mangal Gochar 2023: मंगल देव 3 अक्टूबर को करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 2 राशियों को प्राप्त होगा सर्वाधिक लाभ

    HighLights

    1. मगंल देव 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
    2. वर्तमान समय में मंगल कन्या राशि में विराजमान हैं।
    3. ज्योतिषियों की मानें तो मगंल देव जातक को जुझारू बनाते हैं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। मंगल मकर राशि में उच्च होते हैं, तो कर्क राशि में नीच के होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मगंल देव जातक को जुझारू बनाते हैं। वर्तमान समय में मंगल कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, अगले महीने तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इन 2 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र के इन 5 मंदिरों में करें भगवान गणेश के दर्शन, मनचाही मुराद होगी पूरी

    मंगल राशि परिवर्तन

    ज्योतिष पंचांग के अनुसार, मंगल देव 03 अक्टूबर को शाम में 05 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव तुला राशि में 43 दिन तक रहेंगे। इस दौरान क्रमशः स्वाति और विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं। अतः मकर राशि के जातकों को सदैव शुभ फल प्राप्त होता है। तुला राशि में गोचर के दौरान मंगल देव मकर राशि के आय भाव को देखेंगे। इससे मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो आय भाव में गुरु, मंगल और सूर्य के रहने पर धन का अभाव नहीं रहता है।

    धनु राशि

    ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली के करियर भाव में सूर्य, मंगल, गुरु और चंद्रमा के रहने पर जातक को करियर में मनचाही सफलता मिलती है। इस भाव में मंगल की उपस्थिति से धनु राशि के जातक को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। साथ ही कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

    खबरें और भी

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'